बिग बॉस 20 में नीट प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुईं रिया अहीर शो से बाहर होने वाली थीं। कम वोट्स मिलने के चलते उन्हें शो छोड़ना पड़ा। उनके बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर उनका बड़ा मजाक बनाया गया। कुछ लोगों ने हद पार करते हुए उन्हें अपमानजनक शब्द 'हिजड़ा' कहकर संबोधित किया। इस पर रिया ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।