एशियाई खेलों के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को पांच सितारा होटल में ठहरने की सुविधा नहीं मिलेगी। टीम आयोजकों द्वारा तय किए गए आवास में ही रुकेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इस व्यवस्था से संतुष्ट है।