ज्योतिषीय गणना के अनुसार वर्तमान में उच्च के बुध के सामने वक्री शनि की स्थिति बनी हुई है। इस ग्रह स्थिति को लेकर कहा जा रहा है कि 26 सितंबर तक लिए जाने वाले फैसलों में जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है। खासतौर पर किसी भी दस्तावेज या कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ने और जांचने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी तरह की चूक या नुकसान से बचा जा सके।