मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने इस मामले में 30 आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से 16 को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मक्के के खेत में स्पिरिट से कथित तौर पर अवैध शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।