आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत साझा 'ब्रिक्स मुद्रा' के प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगा। इसके बजाय भारत की प्राथमिकता स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और डिजिटल भुगतान प्रणाली को मजबूत करना होगी। यह रुख ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार और भुगतान से जुड़े मुद्दों पर भारत की सोच को दर्शाता है।