बेसमेंट मरम्मत का काम, 3 की मौत, कई फंसे: दिल्ली की 40-50 साल पुरानी पीजी इमारत गिरने की वजह क्या रही?
दिल्ली में एक 40-50 साल पुरानी पेइंग गेस्ट (पीजी) इमारत ढह गई, जिसमें कथित तौर पर बेसमेंट मरम्मत का काम चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार कम से कम दो लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। शुरू में सात लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया, बाद में एम्स सूत्रों ने बताया कि बचाए गए लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जिनमें से तीन को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
संबंधित खबरें
क्या है 'एक देश-एक समय' नीति, मार्च 2027 से भारत में होगी लागू
भारत सरकार ने 'एक देश, एक समय' की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मार्च 2027 से भारतीय मानक समय (IST) को सभी कानूनी, प्रशासनिक और डिजिटल कार्यों के लिए अनिवार्य करने का फैसला लिया है।
ISIS साजिश मामले में सैयद फसीउर रहमान को 7 साल की कठोर सजा, NIA कोर्ट का फैसला
बेंगलुरु की विशेष एनआईए अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ी साजिश के मामले में सैयद फसीउर रहमान को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
पंजाब में पाकिस्तानी 'आंखें': दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी, पाकिस्तान को लाइव फीड; जासूसी नेटवर्क का खुलासा
लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।