दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद अब इसकी वजह और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि हॉस्टल के एग्रीमेंट में यह लिखा था कि अगर कोई हादसा होता है तो उसके लिए छात्र खुद जिम्मेदार होंगे। इस खुलासे के बाद हॉस्टल संचालकों की जिम्मेदारी और सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।