रायबरेली के ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडेय द्वारा आयोजित शिव कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। यह कथा प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सुना रहे हैं। रायबरेली को पारंपरिक रूप से गांधी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। सीएम योगी की इस कथा में उपस्थिति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अवध क्षेत्र में भाजपा के सियासी समीकरण साधने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।