दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले होने वाली मोटरकेड रिहर्सल को लेकर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों के अनुसार, दो सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। एडवाइजरी में कहा गया है कि 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव होगा और कई रूटों पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इस दिन अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और संभावित देरी के लिए तैयार रहें।