दिल्ली में शनिवार को दिनभर हुई हल्की से मध्यम बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच शहर का पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया. वहीं, हवा की गुणवत्ता भी सुधरकर 'संतोषजनक' श्रेणी में पहुंच गई है.