बिहार कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के 10 महीने बीत जाने के बावजूद बिहार कांग्रेस के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। धरने में शामिल नेताओं ने राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को उनके पदों से हटाए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतृत्व में जल्द बदलाव न होने से पार्टी को आगे भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, पार्टी हाईकमान की ओर से इस मांग पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।