रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुश्मनों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत की शांति उसकी ताकत है, कमजोरी नहीं। उन्होंने कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं को किसी भी खतरे का निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी छूट और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।