वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जापान दौरे पर एक विशेष बातचीत में बताया कि जापानी कंपनियां तीन लाख भारतीय युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करेंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत भारत और जापान के बीच सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है और निवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने पर काम किया जा रहा है, ताकि जापानी कंपनियां भारत में अधिक निवेश कर सकें।