जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और भारत एवं जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाना बताया जा रहा है।