आगरा के एक गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में 60 से 65 साल की उम्र के 30 पुराने दोस्तों ने स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर एक बार फिर अपना बचपन जिया। ये सभी 1971 बैच के छात्र रहे हैं और इनमें रिटायर्ड IPS अधिकारी से लेकर डॉक्टर और टीचर तक शामिल थे। इस मिलन के दौरान दोस्तों ने पिठ्ठू और गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेल खेलकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। यह अनोखा मिलन साल 2019 में हुआ था और अब इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है।