भारत और जापान की सेना का द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास 'वीर गार्डियन 2026' जोधपुर में 9 सितंबर से शुरू हो गया है। यह अभ्यास 22 सितंबर तक चलेगा। इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय वायुसेना के तेजस और राफेल लड़ाकू विमानों के साथ जापान का F-2A विमान भी उड़ान भरेगा। यह अभ्यास दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और तकनीकी समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।