भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत रविवार से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-अफगानिस्तान के बीच अतीत में कई बार रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, जिनमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।