इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी घरेलू उड़ानों पर यात्रियों को दी जाने वाली कई सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद बच्चों के साथ यात्रा करने, अतिरिक्त सामान ले जाने और प्रायोरिटी सर्विस जैसी सुविधाओं के लिए यात्रियों को अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। एयरलाइन के इस कदम से घरेलू उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।