जयपुर के दुर्गापुरा मार्केट में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वारदात के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ मौजूद थी।