कौशाम्बी में रवि यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रवि अपने मामा की बेटी से शादी करना चाहता था। इस बात को लेकर उसके ममेरे भाई संदीप ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन रवि नहीं माना। पुलिस के अनुसार, इसके बाद संदीप ने अपने दोस्त शानू के साथ शराब पीकर हत्या की साजिश रची और ईंट से वार कर रवि की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।