कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में रहने वाली बाघिन महक की लंबी उम्र अब वैज्ञानिक रिसर्च का विषय बनेगी। वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) के वैज्ञानिक उसके DNA, जेनेटिक संरचना, खान-पान और स्वास्थ्य का गहन अध्ययन करेंगे, ताकि उसकी असाधारण दीर्घायु के कारणों को समझा जा सके। इसके अलावा महक की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की जाएगी, जिसमें उसके जन्म से लेकर अब तक के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। इस मामले से जुड़ी अधिक जानकारी वीडियो रिपोर्ट में दी गई है।