बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया है। इस टीम में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को जगह नहीं मिली है। टीम में जगह न मिलने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।