वाराणसी में पुलिस की SOG-2 (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम ने एक बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 10 लाख रुपये की नकदी बरामद की। इस जुआ अड्डे की खासियत यह थी कि घर के बाहर से ताला लगा दिखता था, जबकि अंदर एक AC हॉल में लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले 4-5 दिनों तक रेकी की गई थी, जिसके बाद छापेमारी को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कई अलग-अलग जिलों के लोग शामिल पाए गए हैं।