लखनऊ में धीरेंद्र सिंह हत्या मामले में पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। एडीसीपी दक्षिण रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि धीरेंद्र सिंह को पहले बेहोश किया गया था, इसके बाद उन्हें गोलियां मारी गईं। हत्या के बाद शव को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था। एडीसीपी के अनुसार, अब तक की जांच में चार लोगों के नाम सामने आए हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने चालक रवि किशन और उसके एक साथी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।