लखनऊ के महानगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव पर अपनी पत्नी रश्मि की लोहे की रॉड से हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी करीब 3 घंटे तक अपने 1 साल के बेटे को गोद में लेकर इलाके में टहलता रहा। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।