जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऑपरेशन अशदर के दौरान मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) कैडर यासिर उर्फ अबू तल्हा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, यह चार सदस्यीय आतंकी समूह का तीसरा सदस्य है जिसे निष्क्रिय किया गया है। सुरक्षाबल इस समूह के शेष एक आतंकी की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।