कर्नाटक के मांड्या जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए. हादसा तब हुआ जब स्विफ्ट कार पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रही थी और पीछे से आ रही टोयोटा हिलक्स ने टक्कर मार दी. घटना का एक वीडियो सामने आया है.