नवी मुंबई के दिघा इलाके में स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है. आग लगने के कारणों और किसी नुकसान की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.