RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटेन के लंदन में मंदिर, गुरुद्वारा और जैन मंदिर का दौरा किया. यह दौरा RSS की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर तीन देशों में चल रहे संपर्क अभियान का हिस्सा है. भागवत ने विभिन्न धार्मिक और सामुदायिक नेताओं से मुलाकात की और 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश दिया. RSS ने बताया कि इस दौरे को 310 सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है.