एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) विज्ञान शिक्षा में एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत रट्टाफिकेशन यानी रटकर पढ़ाई करने की परंपरा को खत्म किया जाएगा और इसके स्थान पर प्रैक्टिकल तथा प्रोजेक्ट-आधारित पढ़ाई को बढ़ावा दिया जाएगा। यह पहल एनसीईआरटी के विजन 2047 का हिस्सा बताई जा रही है। हालांकि, इस बदलाव को किस तरह लागू किया जाएगा, इसकी विस्तृत योजना, समयसीमा और कार्यान्वयन से जुड़े अन्य ब्योरे फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।