नेपाल में बाढ़ ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। अभी भी हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल में ऐसी त्रासदी आई जिसके निशान आने वाले सालों तक बने रहेंगे। सड़कें, पुल और घर सब सैलाब में बह गए। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि चंद मिनटों में ही सबकुछ तबाह हो गया, और क्यों कोई इतनी बड़ी आपदा को पहले से भांप नहीं सका।