नए आईजीपी सुजीत कुमार ने दक्षिण कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और अनंतनाग जिले में सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आईजीपी को जिले में मौजूदा सुरक्षा और अपराध स्थिति के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें पुलिसिंग को मजबूत करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया गया।