पटना: कृष्ण बनकर सजा था पांच साल का आर्यन, माला का मोती गले में फंसा और चली गई जान
रोहतास जिले के कोचस प्रखंड में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप धारण किए पांच वर्षीय आर्यन कुमार की मोतियों की माला का एक मोती गले में फंसने से मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई।
रोहतास जिले के कोचस प्रखंड में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप धारण करना पांच वर्षीय आर्यन कुमार के लिए जानलेवा साबित हुआ। कृष्ण के रूप में सजाए गए आर्यन के गले में मोतियों की माला पहनाई गई थी। इसी माला का एक मोती किसी तरह उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी सांस रुक गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
देश
क्या है 'एक देश-एक समय' नीति, मार्च 2027 से भारत में होगी लागू
भारत सरकार ने 'एक देश, एक समय' की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मार्च 2027 से भारतीय मानक समय (IST) को सभी कानूनी, प्रशासनिक और डिजिटल कार्यों के लिए अनिवार्य करने का फैसला लिया है।
देश
ISIS साजिश मामले में सैयद फसीउर रहमान को 7 साल की कठोर सजा, NIA कोर्ट का फैसला
बेंगलुरु की विशेष एनआईए अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ी साजिश के मामले में सैयद फसीउर रहमान को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
देश
पंजाब में पाकिस्तानी 'आंखें': दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी, पाकिस्तान को लाइव फीड; जासूसी नेटवर्क का खुलासा
लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।