अफसरशाही की एक हैरान करने वाली तस्वीर मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 45 सेकंड के एक वीडियो में एक पटवारी नाला पार करने के लिए लगभग 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया और इसके सामने आने के बाद मामले में एक्शन लिए जाने की बात कही गई है।