उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS मेंस परीक्षा 2025 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है. इंटरव्यू 28 सितंबर 2026 से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे. कुल 19 कार्यदिवसों में दो पालियों में साक्षात्कार होंगे. आयोग ने 812 पदों के लिए 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है.