सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें नकली और मिलावटी दवाओं के उत्पादन व बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय ढांचे की मांग की गई है। याचिका में इस समस्या से निपटने के लिए ठोस और व्यापक तंत्र बनाए जाने पर जोर दिया गया है।