प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह 20वां रोजगार मेला देशभर के 45 स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा। नवनियुक्त अभ्यर्थियों को रेलवे से लेकर रक्षा मंत्रालय तक विभिन्न विभागों में तैनाती मिलेगी।