हापुड़ के बदनौली में दलित युवक दीपक की हत्या के बाद इस मामले पर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया गया. यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद को कुराना टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया. धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा. कांग्रेस ने पीड़ित परिवार के लिए न्याय, सुरक्षा और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है.