पुणे में सुबह रनिंग के लिए निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर वीरेंद्र द्विवेदी की सड़क हादसे में मौत हो गई. पाशान-बावधन रोड पर नेकलेस गार्डन के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर हालत में उन्हें उसी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस हादसे की परिस्थितियों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है.