मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जेके टायर फैक्ट्री के पास हुआ, जहां एक बाइक खड़े रिक्शे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बाइक बेकाबू हो गई थी। हादसे में मारे गए लोगों में एक दंपति और उनके दो बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।