सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आई है. खबरों के मुताबिक, यह फिल्म सेंसर बोर्ड में अटक रही है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण फिल्म में चीन का जिक्र होना है. फिलहाल इस मामले में सेंसर बोर्ड या फिल्म से जुड़ी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यह जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है, इसलिए इसकी पूरी पुष्टि होना अभी बाकी है.