जयपुर में रविवार को नीट-पीजी (NEET-PG) की परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान बार-बार लाइट कटी और कंप्यूटर बंद हुए, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई। छात्रों के हंगामे के बाद इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई।