मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के हाईकोर्ट और जनपद न्यायालयों में कार्यरत अधिवक्ताओं को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत पर आम आदमी का विश्वास कायम रहना चाहिए।