राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर में तीन नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज बलरामपुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज लोहिया संस्थान में भर्ती है। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।