सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है, जिसमें ओबीसी क्रीमी लेयर के मानदंडों पर कोर्ट के 11 मार्च के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह मुद्दा इस सवाल से जुड़ा है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ओबीसी आरक्षण का लाभ किसे मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर आगे सुनवाई होगी।