तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में एक भीषण सड़क हादसे में हैदराबाद के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. कासकुर्ती जगदीश की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनकी वोल्वो कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद वह आग का गोला बन गई। इस भीषण हादसे में डॉ. जगदीश की कार में ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बारे में अभी और विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।