यासीन मलिक ने तिहाड़ जेल से पत्नी मुशाल को तलाक देने का लिया फैसला, कहा- 8 साल से कोई संपर्क नहीं
तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने जम्मू की एक अदालत में दाखिल हलफनामे में अपनी पत्नी मुशाल हुसैन मुल्लिक को तलाक देने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है।
तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने अपनी पत्नी मुशाल हुसैन मुल्लिक को तलाक देने का फैसला किया है। यह जानकारी जम्मू की एक अदालत में दाखिल किए गए हलफनामे से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मलिक ने हलफनामे में कहा है कि वह नहीं चाहते कि मुशाल अपने भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता के साये में अपनी बाकी जिंदगी गुजारें। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मलिक ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से उनका और मुशाल का आपस में कोई संपर्क नहीं रहा है।
संबंधित खबरें
देश
क्या है 'एक देश-एक समय' नीति, मार्च 2027 से भारत में होगी लागू
भारत सरकार ने 'एक देश, एक समय' की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मार्च 2027 से भारतीय मानक समय (IST) को सभी कानूनी, प्रशासनिक और डिजिटल कार्यों के लिए अनिवार्य करने का फैसला लिया है।
देश
ISIS साजिश मामले में सैयद फसीउर रहमान को 7 साल की कठोर सजा, NIA कोर्ट का फैसला
बेंगलुरु की विशेष एनआईए अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ी साजिश के मामले में सैयद फसीउर रहमान को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
देश
पंजाब में पाकिस्तानी 'आंखें': दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी, पाकिस्तान को लाइव फीड; जासूसी नेटवर्क का खुलासा
लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।