उत्तर प्रदेश
यूपी 69000 शिक्षक भर्ती मामला: 6 साल से नौकरी कर रहे टीचर्स की सुप्रीम कोर्ट से गुहार, कहा- आदेश लागू हुआ तो चली जाएगी जॉब
69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में नए सिरे से सुनवाई शुरू हुई है। अनारक्षित वर्ग से जुड़े शिक्षकों ने आशंका जताई है कि अगर पहले का आदेश लागू हुआ तो पिछले 6 साल से नौकरी कर रहे शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी।
मथुरा: खुदकुशी से पहले युवक ने बनाया वीडियो, कहा- 'ये है पंखा, आज रात को मर जाऊंगा'
यूपी के मथुरा जिले में हाईवे थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक मामले में एक युवक ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि वह आज रात मर जाएगा। वीडियो में उसने अपनी विधवा भाभी, उसके चाचा और एक अन्य व्यक्ति समेत तीन लोगों पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
यूपी: प्रदेश में बढ़ी स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या, लखनऊ में तीन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इनमें से दो मरीज बलरामपुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में और एक लोहिया संस्थान में भर्ती है।
सोनभद्र: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी पर आरोप, पुलिस ने 4 गिरफ्तार
सोनभद्र में NCL के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। शुरू में इसे हादसा माना गया था, लेकिन जांच में पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी विकास चौहान पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक: ईद मिलाद के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराने के तीन आरोपितों पर केस दर्ज
कर्नाटक के शिवमोगा में ईद-ए-मिलाद के जश्न के दौरान एक कटआउट पर फलस्तीन का झंडा लहराने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कल का मौसम: 29 अगस्त को यूपी में कहां होगी बारिश? IMD का नया अपडेट
उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त को भी मानसून का असर बना रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, हालांकि मौसम विभाग ने किसी विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
मुफ्त यात्रा को लेकर होड़: बस अड्डे पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, चौगुना हुई भीड़, तैनात करनी पड़ीं पुलिस टीमें
रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को रोडवेज बसों में करीब 64 घंटे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू होते ही बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। बताया जा रहा है कि भीड़ चौगुनी हो गई, जिसके बाद व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस टीमें तैनात करनी पड़ीं।
वाराणसी: चोरी के शक में मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, वीडियो वायरल के बाद दो गिरफ्तार
वाराणसी के चौबेपुर में ट्रैक्टर चोरी के शक में 45 वर्षीय मजदूर रामजनम वनवासी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप है. पिटाई का वीडियो शव मिलने के एक सप्ताह बाद वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.