वाराणसी के चौबेपुर इलाके में एक 45 वर्षीय मजदूर रामजनम वनवासी की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि उस पर ट्रैक्टर चोरी का शक किया गया था, जिसके बाद एक ईंट-भट्ठा संचालक और उसके साथियों ने कथित तौर पर उसे पेड़ से बांधकर लाठियों से बेरहमी से पीटा. रामजनम का शव मिलने के करीब एक सप्ताह बाद उसकी पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आगे की जांच में और लोगों की भूमिका सामने आती है या नहीं.