उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत में गांव की गलियों में अंधेरा पसरा रहता था, जिससे मासूम बच्चे परेशान थे। बच्चों ने अंधेरे में सांप-बिच्छू जैसे खतरों का डर जताते हुए भावुक अपील की। बताया जा रहा है कि इस अपील के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए गांव में रातोंरात रोशनी की व्यवस्था करवा दी। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है।